इंदौर : नगर निगम ने किया सात अस्थायी कर्मचारियों को बर्खास्त, आपत्तिजनक तरीके से तालाब में फेंकी थी गणेश की मूर्तियां

By: Ankur Tue, 21 Sept 2021 7:24:20

इंदौर : नगर निगम ने किया सात अस्थायी कर्मचारियों को बर्खास्त, आपत्तिजनक तरीके से तालाब में फेंकी थी गणेश की मूर्तियां

मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम के कुछ कर्मचारियों पर गणेश की मूर्तियां आपत्तिजनक तरीके से तालाब में फेंकने के आरोप लगे थे। इसपर कारवाई करते हुए निगम ने सोमवार को सात अस्थायी कर्मचारियों को बर्खास्त करने का फैसला लिया। वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर अपना गुस्सा जताया और दुख व्यक्त किया। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के शहरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने अधिकारियों को इस घटना में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में इन कर्मचारियों को कथित तौर पर एक तालाब में भगवान गणेश की मूर्तियों को आपत्तिजनक तरीके से फेंकते हुए देखा गया था। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। अधिकारी ने बताया कि जवाहर टेकरी तालाब में हुई घटना के बाद इंदौर नगर आयुक्त प्रतिभा पाल ने सात अस्थायी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं। उन्होंने कहा कि आईएमसी ने दस दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन रविवार को विभिन्न केंद्रों से भगवान गणेश की मूर्तियों को चुनिंदा जल स्रोतों में विसर्जन के लिए एकत्र किया था।

ये भी पढ़े :

# आत्महत्या या हत्या में उलझी गुत्थी, पेड़ से लटका मिला नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव

# बिहार : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, 5 की मौत

# छत्तीसगढ़ : सरकारी गर्ल्स स्कूल की 7 छात्राएं निकली संक्रमित, सभी की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच

# हेलसिंकी के बाद दुनिया का दूसरा सबसे ईमानदार शहर बना मुंबई, 12 बटुओं में से 9 मिले वापस

# हरियाणा : पत्नी ने किया ससुराल जाने से इंकार, पति ने मार डाली सिर में गोली, दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com